फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुभाष बघेल बने यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष, सपा कार्यालय पर स्वागत

आगरा के यमुनापार के टेढ़ी बगिया निवासी सुभाष बघेल को बुधवार को समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के निर्देश पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र खटीक ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। मनोनयन की जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर सुभाष बघेल का जोरदार स्वागत किया। पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर उन्हें बधाई दी। सुभाष बघेल ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह, शैलू यादव, संतोष पाल, पवन प्रजापति, सुधीर दुबे, ऋषि यादव, भरत जाटव, देशप्रिय बघेल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें