फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा से रुंधी के लिए 13 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 02:01 PM IST

आगरा। जन्माष्टमी मेले में मथुरा जाने वाले आगरा के यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी है। आगरा कैंट से रुंधी के बीच अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन 8 से 20 सितंबर तक चलेगी। इससे मेले के दौरान बढ़ने वाली भीड़ में यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा मिलेगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 01943 आगरा कैंट से रोजाना शाम 4 बजे रवाना होकर रात 7:30 बजे रुंधी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01944 रुंधी से शाम 7:45 बजे चलेगी और रात 11:15 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें 13-13 फेरे लगाएंगी। आगरा कैंट से चलने वाली ट्रेन रुनकता, बाद, मथुरा जंक्शन, छाता, कोसीकलां और होडल समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें