फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक ही पलंग पर सो रहे चचेरे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत

कागारौल के थाना क्षेत्र के गांव मुरकिया में बुधवार रात उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक ही पलंग पर सो रहे चचेरे भाई-बहन को सांप ने डस लिया। हादसे में 10 वर्षीय कामिनी की उपचार के लिए आगरा ले जाते समय मौत हो गई, जबकि उसके 21 वर्षीय चचेरे भाई पंकज की हालत गंभीर बनी हुई है। पंकज का आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक साथ भाई-बहन के सांप के डसे जाने और बहन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पंकज की मां नीलम के अनुसार बुधवार रात करीब 2:30 बजे पंकज लघुशंका के लिए उठा। कमरे के बाहर बरामदे में गेहूं के कट्टों के ऊपर रखा कंबल लेते समय उसमें छिपे सांप ने पंकज के पैर में डस लिया। पंकज के शोर मचाने पर परिजन जाग गए और उसे तत्काल बीसलपुर गांव में बायगीर के पास ले गए। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आगरा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। इधर, सुबह करीब सात बजे पंकज की चचेरी बहन कामिनी ने अपनी मां कल्लो से दर्द होने की बात कही। कुछ देर बाद उसे उल्टी होने लगी। इसके बाद परिजन को उसके भी सांप के डसे जाने की आशंका हुई। देखने पर उसकी पीठ पर सांप के काटने के निशान मिले। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही कामिनी ने दम तोड़ दिया। बुधवार शाम परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें