फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बंजर जमीन पर उग रही युवाओं के भविष्य की फसल, नौ साल में सैकड़ों जवानों की बदली तकदीर

आगरा-ग्वालियर रोड पर गांव बाद में अंग्रेजों के जमाने की खंडहर कोठी के आसपास बंजर पड़ी जमीन आज युवाओं के सपने को हकीकत में बदलने वाला स्थान बन गई है। इस जमीन पर नौ साल पहले क्षेत्र के युवाओं ने अपने हाथों से रनिंग ट्रैक तैयार किया था। तब शुरू हुआ यह प्रयास आज भर्ती की तैयारी करने वाले सैकड़ों युवाओं का सहारा बन चुका है। सुबह होते ही यहां सैकड़ों युवा दौड़ते दिखते हैं। किसी का सपना फौजी बनना है। कोई पुलिस और अर्धसैनिक बल में जाने के लिए पसीना बहा रहा है। खास बात यह है कि अब बेटियां भी लड़कों के साथ इसी ट्रैक पर दौड़कर शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। गांव बाद का यह रनिंग ट्रैक किसी सरकारी योजना से तैयार नहीं हुआ। कुछ साल पहले क्षेत्र के युवाओं ने मिलकर करीब 40 दिन की कड़ी मेहनत से बंजर जमीन को समतल कर इसे तैयार किया था। युवाओं की मेहनत से तैयार हुआ यह ट्रैक धीरे-धीरे आसपास के गांवों के युवाओं के लिए भर्ती की तैयारी का प्रमुख केंद्र बन गया। इसमें शमसाबाद, सैंया, बरौली अहीर, अकोला ब्लॉक के करीब 15 से अधिक गांवों के युवा रोजाना सुबह-शाम पहुंचते हैं। यहां अभ्यास करने वाले तमाम युवा विभिन्न सुरक्षा बलों में चयनित होकर सेवाएं भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें