फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसएन में तीन काउंटरों के भरोसे पैथोलॉजी, घंटों इंतजार करने को मजबूर मरीज

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज की आस लेकर आ रहे मरीजों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ओपीडी में खून और यूरिन समेत अन्य पैथोलॉजी जांच कराने के लिए तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यही नहीं, जांच के बाद रिपोर्ट हासिल करने के लिए भी कई-कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ओपीडी में रोजाना 500-600 मरीजों की पैथोलॉजी जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से बनाए गए सैंपल कलेक्शन सेंटर पर बिल जमा करने, रिपोर्ट लेने और सैंपल देने के लिए मात्र एक-एक ही काउंटर संचालित है। काउंटर कम होने की वजह से सेंटर पर सुबह से ही भारी भीड़ जुट जाती है। इसके चलते दूरदराज से आने वाले मरीजों को दो से तीन घंटे तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। मरीजों का आरोप है कि रिपोर्ट समय पर नहीं मिलती और पूछताछ करने पर स्टाफ भी अनसुनी कर देता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें