आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव लायककापुरा निवासी शशिकांत ने बताया शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घर पर कमरे में घुसा, तो कमरे में जहरीला सांप रसेल वाइपर दिखाई दिया सांप को देखते ही उनकी चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जहरीले सांप को रेस्क्यू किया। इधर, गांव बिलोनी निवासी रामप्रकाश बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे घर पर बैठे थे। काले सांप ने उनके पैर में काट लिया। परिजन उन्हें सीएचसी फतेहाबाद लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया। परिजन के अनुसार आगरा में उपचार के बाद रामप्रकाश की हालत में सुधार हो गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। परिजन ने बताया कि रामप्रकाश अब बिल्कुल स्वस्थ हैं।