फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देकर किया नमन

आगरा में पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइंस स्थित शहीद स्थल पर कर्तव्यपालन के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपर पुलिस महानिदेशक एसके भगत, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, डीआईजी रेंज शैलेश कुमार पांडेय, अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर कर्तव्यपालन के दौरान शहीद हुए कमिश्नरेट आगरा के मुख्य आरक्षी स्वर्गीय गौरव प्रताप सिंह की पत्नी स्वाति को अपर पुलिस महानिदेशक ने शॉल और सम्मान राशि भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने राष्ट्र और नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के शौर्य, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान 15वीं बटालियन पीएसी के कमांडेंट, एसपी जीआरपी आगरा समेत कमिश्नरेट के सभी डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों को नमन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें