मैनपुरी में लगातार 20 घंटे से हो रही बारिश के चलते जनजीवन बेहाल है। डीएलएड की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को भी बारिश में भीगते हुए परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ा। परीक्षा पूरी होने के बाद भी उन्हें बारिश में भीगते हुए वापस निकले। इस दौरान उन्हें लेने के लिए उनके अभिभावक छाता और अन्य साधनों के साथ कॉलेज तक पहुंचे।