फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के भनपुरा गांव में शुक्रवार सुबह दो बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थिति में पंखे फंदे पर लटकी मिली। फंदे उसे उताकर परिजन विवाहिता को अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की माैत से परिजन में चीख-पुकार मच गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली निवासी संध्या(32) की शादी वर्ष 2012 में शमसाबाद के गांव भनपुरा निवासी गुड्डू से हुई थी। पति टेंपो चलाता है। संध्या का एक बेटा और एक बेटी है। शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में पंखे के कुंडे से फंदे पर लटकी मिली। जानकारी होने पर पति और आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। प्रभारी निरीक्षक शमसाबाद ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मायके पक्ष और परिजन के बयानों के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें