आगरा के फतेहपुर सीकरी के ग्राम सिकरौदा में पानी मांगने के बहाने घर में घुसे चचिया ससुर पर विवाहिता से अभद्रता करने और विरोध करने पर पीटने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत पर सीकरी पुलिस ने ससुर रामकरन और देवर पवन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फतेहपुर सीकरी थाने में पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक 8 सितंबर दोपहर करीब 12 बजे रामकरन उसके घर आया। पानी पीने के बहाने रसोई में घुस गया और पानी देते समय उसका हाथ पकड़ लिया। पीड़िता के अनुसार, उसने घटना की जानकारी सास और भाई को दी। पीड़िता का आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर रामकरन और उसके पुत्र पवन ने पिटाई की। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।