फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाॅट सर्किट से लगी आग में देखते ही देखते खाक हो गया शराब ठेका

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर शनिवार देर रात एक मॉडल शॉप कंपोजिट शराब ठेके में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा ठेका लपटों से घिर गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। ठेका संचालक डॉ. एके सिंह ने बताया कि कर्मचारी बलदेव और शीलेश रात करीब 10 बजे ठेका बंद करने के बाद पीछे स्थित कैंटीन में सोने चले गए थे। रात करीब एक बजे ठेके में आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने कैंटीन में सो रहे कर्मचारियों को जगाकर आग की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में करीब एक घंटे तक जूझते रहे। ठेका संचालक के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग से ठेके में रखी शराब, सीसीटीवी सिस्टम, फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें