फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में मरीजों को बड़ी राहत, ओपीडी में लगी लिफ्ट

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों के लिए सुविधा हो गई है। यहां पर लिफ्ट लग गई है। इससे मरीज दूसरी मंजिल पर बने विभागों तक इलाज के लिए आसानी से जा सकेंगे। रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर में भी लिफ्ट लगाई जा रही है। ओपीडी की दूसरी मंजिल पर त्वचा रोग, दंत रोग, नाक कान और गला रोग समेत अन्य के मरीज देखे जाते हैं। यहां मरीजों को सीढ़ियों से ही जाना पड़ता था। बुजुर्ग और दिव्यांग मरीजों को परेशानी होती थी। लिफ्ट लगने से मरीज अब दूसरी मंजिल पर डॉक्टर को आसानी से दिखा सकेंगे। रेडियो डायग्नोसिस विभाग में लिफ्ट लगाने का काम दो सप्ताह में पूरा हो जाएगा। इससे मरीज अल्ट्रासाउंड समेत अन्य जांच कराने के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि दूसरी मंजिल पर जाने के लिए मरीजों को दिक्कत होती थी। ऐसे में उनके लिए लिफ्ट लगाई गई है। जल्द इसे शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें