फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा की जनकपुरी में पहली बार गूंजेंगे कुमार विशु के भजन

आगरा के जनकपुरी महोत्सव में इस बार प्रसिद्ध भजन गायक कुमार विशु पहली बार अपनी प्रस्तुति देंगे। हालांकि वह आगरा में इससे पहले कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति दे चुके हैं, लेकिन जनकपुरी महोत्सव के मंच पर यह उनका पहला कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि जनकपुरी जैसे धार्मिक आयोजन से जुड़ना उनके लिए विशेष अनुभव है। कुमार विशु ने बताया कि उनका पारिवारिक संबंध मुंबई से है, लेकिन उनके संगीत करियर की शुरुआत दिल्ली से हुई। वर्ष 2000 में उन्होंने भजन गायन के क्षेत्र में कदम रखा था और अब इस सफर को 26 वर्ष पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि संगीत की दुनिया में समय के साथ काफी बदलाव आया, लेकिन पुराने भजनों के प्रति श्रोताओं का प्रेम आज भी वैसा ही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें