फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नशे में युवती से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पीटा

रक्षाबंधन पर भाई के साथ घर लौट रही एक युवती के साथ आगरा-मथुरा सीमा क्षेत्र में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। नशे में धुत कुछ युवकों ने उनके रास्ते को रोक लिया और युवती के साथ अश्लील इशारे करते हुए अभद्रता की। आरोप है कि पुलिस के सीमा विवाद में उलझने के कारण अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आहत होकर पीड़िता ने वीडियो जारी कर न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार को रक्षाबंधन पर वह अपने भाई के साथ घर लौट रही थी। तभी आगरा-मथुरा सीमा क्षेत्र में बीयर के नशे में धुत कुछ युवकों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। अश्लील इशारे करते हुए अभद्रता की। भाई ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने अपनी सोने की चेन व मोबाइल भी छीनने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद वह भाई के साथ मथुरा के थाना फरह और अछनेरा थाने पहुंची, लेकिन दोनों थानों की पुलिस इसे एक-दूसरे के सीमा क्षेत्र का मामला बताकर टालती रही। उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। शनिवार को पीड़ित युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में उसने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होगी। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी बात पर विवाद हुआ था। पीड़िता ने थाना अछनेरा में तहरीर नहीं दी है। पीड़िता या उसके परिजन की ओर से तहरीर दिए जाने पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें