आगरा के बासौनी के हरलालपुरा गांव में शुक्रवार सुबह बिजली के विवाद में गाली-गलौज का विरोध करने पर सीमा के साथ परिजन मारपीट कर रहे थे। सीमा की चीख पुकार पर बचाने पहुंचे पति सुरेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के दौरान वह जमीन पर गिर गया। कुल्हाड़ी बांह में लगने से गहरा घाव हो गया है। बस्ती के लोगों ने बीच बचाव कराया। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया घायल का मेडिकल कराया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बासौनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।