सहारनपुर में अतिक्रमण के आरोप में धार्मिक स्थल गिराए जाने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा ने रामबाग स्थित भाटिया पेट्रोल पंप पर मिठाई बांटकर खुशी जताई। संगठन पदाधिकारियों ने बुलडोजर की पूजा कर आरती उतारी और सहारनपुर प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और कैराना सांसद इकरा हसन के पोस्टर पर कालिख पोतकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष मीरा राठौर और मनीष पंडित के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में अवतार सिंह गिल ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई उचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थलों को लेकर कुछ नेता राजनीति कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन निशा ठाकुर और विनोद कुमार शंकर श्रीवास्तव, बबलू निषाद, विपिन राठौर, नितेश भारद्वाज समेत अन्य मौजूद रहे।