फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बदहाल स्थिति में गढ़ी चंद्रमन स्कूल, आप सांसद संजय सिंह ने भी सरकार को घेरा

Arun Parashar Updated Mon, 24 Aug 2026 11:34 PM IST

आगरा के विकास खंड अछनेरा के ग्राम गढ़ी चंद्रमन स्थित प्राथमिक विद्यालय की बदहाली का मामला गरमा गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जर्जर स्कूल की तस्वीरें साझा कर सरकार पर निशाना साधा है। स्कूल का भवन पूरी तरह जर्जर है और चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। यहां करीब 52 बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। स्कूल में तीन अध्यापक और एक शिक्षामित्र तैनात हैं। सांसद संजय सिंह ने सरकार के शिक्षा व्यवस्था चमकाने के दावों को जमीनी हकीकत के उलट बताया। इसका वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा के नाम पर बजट के दुरुपयोग और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को भ्रष्टाचार व अन्याय बताया। सांसद के ट्वीट के बाद स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों को अब स्कूल की स्थिति सुधरने की उम्मीद है। खंड शिक्षा अधिकारी सौरभ आनंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें