फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात, 500 को महिलाओं बांटी साड़ी और मिठाई

रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात दी है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं आधार कार्ड के साथ प्रदेश की रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर 27 की सुबह से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं एक पुरुष सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री के लखनऊ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूरसदन प्रेक्षागृह में करीब 500 महिलाओं को दिखाया गया। हर ब्लॉक से महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। रोडवेज ने महिलाओं को साड़ी और मिठाई का डिब्बा भी दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, डीएम मनीष बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश और क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें