फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बंद मकान में चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार

आगरा के सदर बाजार पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी नगर जोन की संयुक्त टीम ने बंद मकान में चोरी करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त कार, 680 रुपये, चार पायल और 20 ग्राम पीली धातु का टुकड़ा बरामद हुआ है। महादेव नगर निवासी महिला के घर 27 सितंबर को चोरी हुई थी, जिसका पता 28 सितंबर को चला था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सत्यपाल नारायण उर्फ भोला, समीर कुरैशी, हैप्पी और प्रशांत उर्फ भोला को पकड़ा है। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने यश के साथ चोरी करना कबूला है। यश अभी वांछित है और उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें