फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेत की सिंचाई के लिए पंप चालू करने गए किसान की खारी नदी में डूबने से मौत

आगरा के फतेहपुर सीकरी में ग्राम पंचायत सीकरी चार हिस्सा के मजरा नाजिरपुरा निवासी किसान अशोक (42) पुत्र हाकिम सिंह की खारी नदी में डूबने से मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार को खेत की सिंचाई के लिए पंप चालू करने नदी किनारे गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरे और डूब गए। अशोक काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें तलाशते हुए नदी किनारे बोरिंग के पास पहुंचे। वहां उनकी चप्पलें पड़ी मिलीं। हादसे की आशंका पर चार युवकों ने नदी में तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद अशोक को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए भरतपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर लेखपाल धीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से पोस्टमार्टम कराने को कहा। मृतक के परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों ने किसान परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें