फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डॉक्टर व स्टाफ को लगी एंटी स्वाइन फ्लू वैक्सीन

Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 04:46 PM IST

दिल्ली, लखनऊ और अब अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में चिकित्सकीय टीम को बीमारी से बचाव के लिए एंटी स्वाइन फ्लू वैक्सीन लगवाई गई है। एक हजार वैक्सीन का और ऑर्डर दिया गया है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा चुके हैं। सीएचसी पर भी व्यवस्था की गई है। सांस उखड़ने, बुखार ठीक नहीं होने समेत अन्य गंभीर लक्षण होने पर जांच कराने की बात कही है। टैमीफ्लू की 100 टेबलेट और 222 सिरप मौजूद हैं। पांच हजार टेबलेट का ऑर्डर कर दिया है। अभी रोजाना करीब 200 लोगों की जांच हो रही है, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज में सेवाएं देने वाले जिला अस्पताल-रैपिड रिस्पांस टीम के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ के एंटी स्वाइन फ्लू वैक्सीन लगवाई गई है। एक हजार और ऑर्डर कर दिया है। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम भी बना दी है। दवा, जांच और इलाज की पूरी व्यवस्था है। रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि सांस फूलने, बुखार ठीक नहीं होने के लक्षण होने पर जांच करा सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें