आगरा में सपा के पूर्व मेयर प्रत्याशी राहुल चतुर्वेदी ने नगर निगम के ठेकेदार आयुष वर्मा और उनके पिता प्रशांत कुमार पर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दोनों ने 16 लाख रुपये उधार लिए थे। तगादा करने पर पिता-पुत्र ने गाली-गलौज और हाथापाई की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी है।