फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एमएलसी चुनाव का थम गया प्रचार, 12 जिलों में 412 बूथों पर वोटिंग; इन 25 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बुधवार को प्रचार थम गया। शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव में तीन मंडलों के 12 जिलों के मतदाता 412 बूथों पर मतदान करेंगे। दो सीटों के लिए 25 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान कराने के लिए बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद अब प्रत्याशियों ने घर-घर संपर्क अभियान में ताकत झोंक दी है। रिटर्निंग अफसर और मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने बताया कि आगरा, अलीगढ़ और कानपुर मंडल के जिलाधिकारियों को चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं। खुद भी कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से सभी तैयारियां हो गई हैं। मतदान के बाद मतपेटियां लाने के प्रोटोकॉल का भी ट्रायल हो चुका है। सभी जिलों से मतपेटियां आगरा लाई जाएंगी। 27 अक्तूबर को आगरा के गल्ला मंडी समिति परिसर में मतगणना होगी। शिक्षक सीट के लिए 12 और स्नातक के 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें