आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। हादसे में पीछे की सीट पर बैठे तीन लोग कार से बाहर निकलकर करीब 30 फीट गहरी खाई में पत्थरों पर जा गिरे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।