फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टावर में चढ़े युवक को मेडिकल के बाद पुलिस ने भेजा घर

आगरा के जैतपुर के फतेहपुरा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम 7.30 बजे नशे में अर्जुन उर्फ पगड़ी मोबाइल टावर पर चढ़कर 150 फीट की ऊंचाई पर बैठ गया था। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर उसे उतारा और अस्पताल में मेडिकल कराया। काउंसलिंग के बाद उसे परिजन के सुपुर्द कर घर भेज दिया गया। फतेहपुरा गांव के माखन सिंह का बेटा अर्जुन नशे में बाइक लेकर जा रहा था। परिजन ने बाइक छीन ली थी। परिजन से विवाद के बाद वह टावर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी दे रहा था। पुलिस के मुताबिक एक पखवाड़े पहले भी युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। टावर से उतरने एवं चिकित्सीय परीक्षण में स्वस्थ पाए जाने पर परिजन और पुलिस ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें