फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा के 'साथ' पर दिया बड़ा बयान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 27 Nov 2020 02:03 PM IST

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह अपनी पार्टी का सपा में विलय नहीं करेंगे, जबकि गठबंधन के रास्ते खुले हुए हैं। किसानों के प्रदर्शन पर कहा कि यह सरकार तो सभी को लाठियों से हांक रही है। ताजनगरी में गुरुवार को एक शादी समारोह में भाग लेने आए शिवपाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें किसान और नौजवान विरोधी हैं। प्रधानमंत्री ने हर साल दो-दो लाख नौकरी देने की बात कही थी, ऐसे में अब केंद्र को सात साल सरकार
में हो चुके हैं तो 14 करोड़ लोगों को रोजगार मिल जाना चाहिए था। यह पहली सरकार है, जिसमें जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें