फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की दीवारों में बने तहखानों में मिली ऐसी चीज, पुलिस रह गई दंग

Mon, 23 Nov 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद आगरा में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना ताजगंज पुलिस ने रविवार तड़के गांव बसई के एक मकान में छापा मारकर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को गांव बसई में कच्ची शराब बिक्री की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। मकान में ही कच्ची शराब को पाउच में पैक किया गया था। इनको घरों के अंदर दीवार में छिपाकर बनाई गई अलमारियों में रखा गया था। बाहर से दीवार लग रही थी। अंदर इसमें पाउच रखे हुए थे। पुलिस ने गंध आने पर दीवार को तोड़ा तो दंग रह गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें