जियो ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, सिर्फ 15 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा; जानिए पूरी डिटेल

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद किफायती और नया प्रीपेड डेटा पैक लॉन्च किया है। कंपनी ने मात्र 15 रुपये की कीमत में एक ऐसा डेटा पैक पेश किया है, जिसमें यूजर को पूरे 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलती है।