जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी के फाइनल में भारत ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर वर्ल्ड चैम्पियन का खिताब हासिल कर लिया है। ये मुकाबला लखनऊ के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेला जा रहा था, जिसमें भारत ने शुरू से ही बेल्जियम पर दबाव बनाए रखा। 15 साल बाद ये दूसरा मौका है जब भारत ने जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी चैंपियनशिप जीती है।