शिमला में शुक्रवार को हल्की धूप खिली हुई है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार देर रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 24 और 25 अक्तूबर को प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 26 अक्तूबर से मौसम फिर साफ रहने का अनुमान है।