फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में दिनभर खिली धूप, शाम होते ही छाए बादल

राजधानी शिमला में मंगलवार को दिन के समय धूप खिली रही। हालांकि, शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। दिन में धूप रहने के बाद शाम को बादलों की आवाजाही से मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 13 अक्तूबर को दोपहर एक बजे जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार, 14 और 15 अक्तूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और ओलावृष्टि को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद 16 और 17 अक्तूबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश या ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें