फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maternal Health: शिमला में महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व का दिया संदेश, गर्भावस्था से स्तनपान तक दी अहम जानकारी

Ankesh Dogra Updated Tue, 21 Jul 2026 12:34 PM IST

राजधानी शिमला के झांसी पार्क स्थित ऑल इंडिया वीमेन कॉन्फ्रेंस के वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में मंगलवार को मातृ-शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित गर्भावस्था, मातृ स्वास्थ्य और नवजात शिशु की बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा। रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कमला नेहरू अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशा चौहान और आईजीएमसी की डॉ. आंचल ने महिलाओं को गर्भधारण के सही समय, गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और सुरक्षित मातृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्तनपान के महत्व, गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने और महिला स्वास्थ्य से जुड़ी सामान्य समस्याओं के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नियमित जांच और सही देखभाल से मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रखा जा सकता है। कार्यक्रम में वोकेशनल सेंटर की प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन की अध्यक्ष कविता खन्ना, डॉ. आशा माढ़िया, ऑल इंडिया वीमेन कॉन्फ्रेंस के वोकेशनल सेंटर की प्रभारी आशा सूद सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें