शिमला के लक्कड़ बाजार बस अड्डे से रिज तक पहुंचने के लिए लिफ्ट और फेनिकुलर ट्रॉली का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बस अड्डे और लिफ्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है, जबकि फेनिकुलर ट्रॉली की तैयारी तेजी से चल रही है। दोनों प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लक्कड़ बाजार से रिज तक पहुंचने में करीब पांच मिनट लगेंगे।