फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: जुब्बल में हत्या की गुत्थी सुलझी, नेपाल भागने की फिराक में दो आरोपी गिरफ्तार

जुब्बल के दोची के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-705 के किनारे मिले नेपाली मूल के मजदूर के शव के मामले में शिमला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी घटना के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे और उन्हें आईएसबीटी शिमला से गिरफ्तार किया गया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय धीरेन्द्र थापा पुत्र भीम बहादुर, निवासी नेपाल, के रूप में हुई है। वह जुब्बल के दोची क्षेत्र में मजदूरी करता था। पुलिस के मुताबिक, 18 अक्तूबर की रात शिकायतकर्ता साहिल अपने साथियों के साथ हटकोटी से मंडोल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोची के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पुलिस को मुख्य सड़क से नीचे नाले की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर भी खून के निशान मिले। इससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ और पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर जांच शुरू की। इस संबंध में पुलिस थाना जुब्बल में 19 अक्तूबर को अभियोग संख्या 53/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई। जांच के दौरान सामने आया कि घटना से पहले मृतक धीरेन्द्र थापा और दोनों आरोपी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया। पुलिस के अनुसार, झगड़े के बाद धीरेन्द्र थापा की हत्या कर दी गई। आरोप है कि घटना को सड़क हादसा दिखाने के इरादे से शव को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे छोड़ दिया गया। हालांकि, घटनास्थल पर मिले खून के निशानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद पकड़े जाने से बचने के लिए दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए और क्षेत्र से निकलने का प्रयास किया। वे खड़ापत्थर से एक पिकअप वाहन में लिफ्ट लेकर ठियोग के समीप पहुंचे। इसके बाद उन्होंने रात जंगल में बिताई और अगले दिन तड़के शिमला से नेपाल जाने के लिए रवाना हुए। आरोपियों की गतिविधियों के संबंध में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आईएसबीटी शिमला में कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय सूर्य दमाई उर्फ अनिश, निवासी जिला गुल्मी, नेपाल, और 27 वर्षीय सुमन खड़का, निवासी जिला सल्यान, नेपाल, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में घटनाक्रम, हत्या के कारणों और अन्य साक्ष्यों को लेकर जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें