जिला शिमला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और पदावधि) अधिनियन अधिकारियों को जवाबदेही से बचाता है, जबकि समर्थकों का मानना है कि यह चुनाव आयोग की स्वतंत्र कार्यप्रणाली की रक्षा करता है। हिमराल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त एक निरकुंश तानाशाह के तौर पर कार्य कर रहे हैं। एसआईआर के नाम पर दो चुनाव आयुक्तों की सिफारिशों को दर किनार करते हुए देश के 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं को उनके सांविधानिक अधिकार से वंचित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त के इस घोर अपराध के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ अभियान को चलाए हुए हैं।