फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा के चुराह की सगी बहनों ने कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल

Krishan Singh Updated Mon, 23 Oct 2023 04:45 PM IST

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह की सगी बहनें मुस्कान शर्मा और समीक्षा शर्मा भी फोगाट सिस्टर्स की राह पर निकली हैं। ककीरा में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय टूर्नामेंट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेईगढ़ की दो छात्राओं ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों छात्राएं अब राज्य प्रतियोगिता में भाग लेंगी। दोनों सगी बहनें हैं। ग्राम पंचायत बघेईगढ़ के घेईया गांव के व्यास देव शर्मा की बेटियों ने ये मेडल जीते हैं। मुस्कान ने 68 किलो व समीक्षा ने 72 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। बजरंग अखाड़ा बघेईगढ़ के संचालक रमेश पहलवान के पास दोनों ने प्रशिक्षण लिया है। रमेश ने दोनों बहनों को बधाई दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें