फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दशहरे पर जाखू मंदिर के पास जलेगा 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला, तैयारियां पूरी

Krishan Singh Updated Mon, 23 Oct 2023 04:01 PM IST

हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला के जाखू मंदिर में दशहरे की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर परिसर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को बनाने का काम पूरा हो गया है। सहारनपुर से आए कारीगर इन पुतलों को बना रहे हैं। मंदिर में दशहरा को लेकर रंग-रोगन का काम भी पूरा हो गया है। जाखू मंदिर में मंगलवार को दशहरा का उत्सव मनाया जाएगा। रावण का 45 फीट ऊंचा पुतला बनेगा। इसके अतिरिक्त कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले 40-40 फीट के होंगे। शहर के संकटमोचन मंदिर, बीसीएस और नाभा में भी रावण के पुतले तैयार किए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। संकट मोचन हनुमान मंदिर में दशहरे पर 40 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें