फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: संजौली स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को किया जागरूक

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संजौली में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ढली की आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवानी ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और छात्राओं को महिला स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य विषय महिला स्वच्छता एवं जागरूकता रहा। इसका उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखने और खानपान से जुड़ी जरूरी बातों की जानकारी देना था। इस दौरान छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वच्छता संबंधी आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने के महत्व से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और संतुलित आहार लेने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। किशोरावस्था में स्वास्थ्य से जुड़ी सही जानकारी होना जरूरी है, ताकि छात्राएं बिना किसी झिझक के अपनी समस्याओं को समझ सकें और जरूरत पड़ने पर उचित सलाह ले सकें। अमर उजाला के अपराजिता अभियान का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करना तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं सामाजिक विषयों पर जानकारी देकर सशक्त बनाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें