फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अभिषेक मनु सिंघवी राज्यसभा चुनाव के नियमों के चुनौती देने हाईकोर्ट पहुंचे

Krishan Singh Updated Sat, 06 Apr 2024 12:43 PM IST

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने राज्यसभा चुनाव के नियमों की धारणा को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने याचिका दायर करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान एक समान मत पड़ने पर पर्ची जिस प्रत्याशी की निकलती है उसे हारा हुआ करार देना, यह धारणा कानूनी रूप से गलत है। आम तौर पर जिसका नाम निकलता है उसे जीतना चाहिए। इसलिए अगर यह धारणा गलत है तो चुनाव परिणाम भी गलत है। कानून में ऐसा कोई नियम नहीं, लेकिन नियम की एक धारणा को कोर्ट में चुनौती दी गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की याचिका दायर करने के लिए याचक को खुद कोर्ट आना पड़ता है, ऐसा नियम है। अभिषेक मनु सिंघवी बीते दिनों हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्र्रेस से प्रत्याशी रहे। इस चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी को बराबर मत पड़े थे। इसके बाद पर्ची से भाजपा के हर्ष महाजन विजेता बने थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें