शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी के नेता नाथू राम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर कानूनी है। उन्होंने कहा की सुप्रीमकोर्ट ने खुद ईडी को फटकार लगाई है कि छह महीने बाद भी कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया । चुनावों पर बात करते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा खुद मंडी से चुनाव लड़ने में डर रही हैं। आम आदमी पार्टी का हाईकमान अभी चुनावों की सीटों के बारे में सोच-विचार हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की सुनवाई के बाद ही सीटों के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा।