राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सीआईयू और हरमाडा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 970 पेटी शराब पकड़ी। जब्त की गई अवैध शराब की कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान रोके गए ट्रक के ड्राइवर ने कागज दिखाने में आनाकानी की और फर्जी कागजात दिखाए। शक होने पर जब संयुक्त टीम ने ट्रक की जांच की तो दवाई के कागजात पर पुलिस को अवैध शराब की पेटियां मिलीं।