फिरोजपुर रेल डिवीजन के प्रबंधक संजय साहू की अगुवाई में विश्व विरासत दिवस - 2025 जोकि “आपदा और संघर्ष प्रतिरोधी विरासत - विरासत की सुरक्षा के संबंध में कार्रवाई” विषय पर आधारित है, इस वर्ष में उत्सव के रूप में मनाने के लिए कई सराहनीय कदम उठाए गए हैं I मंडल द्वारा विश्व विरासत दिवस - 2025 के उपलक्ष्य में एक साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जोकि 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाने के साथ-साथ, 20 अप्रैल 2025 तक चलेगी I इस दौरान फिरोजपुर मंडल द्वारा पठानकोट रेलवे स्टेशन पर हेरिटेज आर्टीफैक्ट्स की प्रदर्शनी, पालनपुर रेलवे स्टेशन पर हेरिटेज गैलरी की प्रदर्शनी, कांगड़ा रेलवे स्टेशन को प्रकाशमय करना, नूरपुर से बैजनाथ के बीच चलने वाली नैरो गेज ट्रेन को सजाना, फिरोजपुर रेलवे स्टेशन तथा मंडल कार्यालय, फिरोजपुर में हेरिटेज आइटम्स के पास उनके विवरण के साथ-साथ सेल्फी पॉइंट्स स्थापित करना तथा मंडल कार्यालय में हेरिटेज से संबंधित पेंटिंग एवं क्विज प्रतिस्पर्धा आयोजित करना शामिल है I