फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के बाजारों से हटाए गए नाजायज कब्जे, नहीं सुधर रहे दुकानदार

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 01:00 PM IST

फगवाड़ा के सराय रोड, गऊशाला रोड, सिनेमा रोड तथा जीटी रोड पर बस अड्डे के सामने के दुकानदारों तथा रेहड़ी फड़ी वालों पर ना तो नगर निगम की कार्रवाई का कोई असर दिखाई दे रहा है और ना ही एसपी सहित पुलिस की चेतावनी का कोई असर हो रहा है। क्योंकि फगवाड़ा के इन सभी बाजारों में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण की भरमार है। फगवाड़ा के एडीशनल निगम कमिश्नर अनीश बांसल के नेतृत्व में तहबाजारी टीम का जत्था आज फिर अपने लाव लश्कर के साथ इन बाजारों में पहुंचा। आज फिर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए निगम कर्मियों को कुछ लोगों का सामान जब्त करना पड़ा और एक दुकानदार का चलान भी काटा गया। लेकिन इसके बावजूद अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर चार फीट तक की सड़क घेर कर अपना सामान रखा हुआ था, जो कि नगर निगम की टीम आते ही उठा लिया गया और टीम के जाते ही फिर वहीं रख दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें