फगवाड़ा के चाचोकी में एक मोटर गैराज की दीवार तोड़कर चोर बैटरी व अन्य सामान चुराकर ले गए। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मनिंदर बैंस निवासी गांव चाचोकी कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि चाचोकी के जीटी रोड पर उसका मोटर गैराज है। सोमवार सुबह जब वह दुकान पर आया तो सामान बिखरा हुआ था और एक तरफ से दीवार टूटी हुई थी। चोरों ने गैराज से 6 बैटरी व कंप्रेसर का अल्टरनेटर चोरी कर लिया था। मनिंदर बैंस के अनुसार उसकी गैराज में सरबजीत कुमार उर्फ साहबी निवासी रुड़का कलां और उसके दो अन्य साथियों ने मिलकर चोरी की है। एएसआई सुखविंदर सिंह के अनुसार गैराज से सामान चुराने के मामले में सरबजीत कुमार उर्फ साहबी व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ली है।