फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर में नगर काउंसिल चुनाव को लेकर उत्साह, समय से पहले मतदान के लिए पहुंचे लोग

Nivedita Updated Tue, 26 May 2026 08:53 AM IST

मुक्तसर की तीन नगर काउंसिलों मुक्तसर, मलोट और गिद्दड़बाहा में पार्षद पद के लिए मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। 187 बूथों पर सीसीटीवी की निगरानी में वोट वोटिंग चल रही है। लोग बूथों पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह साढ़े सात बजे से ही बूथों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहे इस चुनाव के लिए 1500 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। चुनाव मैदान में 436 उम्मीदवार हैं। मुकाबला आप, कांग्रेस, शिअद और भाजपा के बीच है, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार भी समीकरण बिगाड़ सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें