फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ हल्के का प्रभारी बनने के बाद पहली बार नयागांव पहुंचे परमिंदर सिंह गोल्डी, हुआ जोरदार स्वागत

आम आदमी पार्टी की ओर से खरड़ हल्के का इंचार्ज नियुक्त किए जाने के बाद परमिंदर सिंह गोल्डी रविवार को पहली बार नयागांव पहुंचे। इस दौरान नयागांव के लोगों और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं और सरोपे डालकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर फूलमाला अर्पण कर उनको नमन किया। नयागांव पहुंचने पर गोल्डी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें खरड़ हल्के की जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने उन्हें जो प्यार और विश्वास दिया है, साथ ही विकास कार्यों को लेकर उनसे जो उम्मीदें हैं, वह उन पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। गोल्डी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी और सम्मान दिया गया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि खरड़ हल्के के लोगों ने लगातार दो बार आम आदमी पार्टी के विधायक को जीताकर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस बार भी उन्हें आशीर्वाद देकर विधानसभा पहुंचाएं, ताकि खरड़ हल्के में विकास कार्यों को और गति दी जा सके। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह पप्पी, पार्षद जगतार सिंह भोटी, सुनील कुमार, अनिल कुमार, रितिका भारद्वाज, जोगाराम चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें