फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में 'पंडित कुलचे-छोले वाले' के बेटे की हत्या

लुधियाना में बुधवार देर रात मशहूर 'पंडित कुलचे-छोले वाले' के बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त राहुल एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर निकला था।  आरोपियों ने उसे बेहद करीब से दो गोलियां मारीं, जो उसकी छाती और पीठ पर लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया और मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी गई। परिजनों ने बताया कि राहुल बुधवार रात को किसी जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। उन्हें इस वारदात की जानकारी आधी रात को मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें