फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान के निमंत्रण पर पंजाब पहुंचे डच हॉकी दिग्गज बोवेलैंडर

डच हॉकी के महान खिलाड़ी और ओलंपिक व विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता फ्लोरिस जेन बोवेलैंडर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के हॉकी के प्रति गहरे प्रेम और व्यक्तिगत निमंत्रण ने उन्हें पंजाब आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पंजाब की हॉकी विरासत की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब के बिना भारतीय हॉकी की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में आयोजित ‘हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026’ के दौरान बातचीत करते हुए बोवेलैंडर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें याद रखकर व्यक्तिगत रूप से टूर्नामेंट में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जो हॉकी के प्रति उनके जुनून और समर्पण को दर्शाता है। नीदरलैंड के लिए 241 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 215 गोल करने वाले इस दिग्गज ड्रैग-फ्लिकर ने भारत को विश्व हॉकी का पावरहाउस बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी को लोकप्रिय बनाने में भारत और पाकिस्तान सहित एशियाई देशों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारतीय हॉकी के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए उन्होंने विशेष रूप से पंजाब और सिख खिलाड़ियों की भूमिका की सराहना की। बोवेलैंडर ने अपनी यात्रा के दौरान पंजाब के 37 हॉकी कोचों और सुरजीत हॉकी अकादमी के युवा खिलाड़ियों के साथ विशेष प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों को ड्रैग-फ्लिक तकनीक के गुर सिखाए और अपने अनुभव के आधार पर खेल की बारीकियों से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी हॉकी स्टिक से अभ्यास किया और खिलाड़ियों की तकनीक को परखा। इस अवसर पर ओलंपिक पदक विजेता गुरजंट सिंह, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जीवनजोत सिंह तेजा और हॉकी कोच अवतार सिंह भी उपस्थित रहे। पंजाब के खेल विभाग ने हॉकी में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया। पंजाब के लोगों से मिले प्यार और सम्मान से प्रभावित बोवेलैंडर ने 4 और 5 नवंबर को मोहाली स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण मुकाबलों में शामिल होने की प्रतिबद्धता भी जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें