फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में आपसी रंजिश के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान मौत

मोगा के बधनी कलां क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक 23 वर्षीय युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्शदीप सिंह (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि गगनदीप सिंह और अर्शदीप सिंह के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान अर्शदीप सिंह के साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें