भारत विकास परिषद कोटकपूरा की दोनों शाखाओं ने अग्रवाल सभा के सहयोग से करवाचौथ के पावन अवसर पर महिलाओं के लिए अग्रवाल भवन में मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा के प्रधान कपिल गोयल, स्वामी विवेकानंद शाखा के प्रधान नरेश गोयल और अग्रवाल सभा के प्रधान सुभाष गोयल की अध्यक्षता में कार्यक्रम में सरपरस्त टी.आर. अरोड़ा,सचिव अमित मित्तल, राजिंदर गर्ग ,पवन सपरा समेत भारत विकास परिषद के सिलाई सेंटर की इंचार्ज अध्यापिका ममता शर्मा हाजिर रहे। इस मौके पर सिलाई सेंटर की 7 छात्राओं ने महिलाओं को मेहंदी लगाई। कार्यक्रम के दौरान कपिल गोयल ने कहा कि भारत विकास परिषद सदैव समाजहित के कार्यों में अग्रणी रही है और ऐसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं में उत्साह और परंपराओं के प्रति जुड़ाव को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि करवाचौथ जैसे पर्व हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों का प्रतीक हैं। वहीं अग्रवाल सभा के प्रधान सुभाष गोयल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए इस तरह के सुविधाजनक कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए आरामदायक बैठने, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज में आपसी भाईचारे और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।